Monday, May 7, 2012

 मै लिखुंगा शायरी इस घिरे बादल  पे  आज 
तूने दिल को छू लिया है सरफिरे पागल  के  आज 
बादलों ने रंग  चुराए  है तेरी काजल  के आज 
मेघ  बरसे खूब  बरसे  बस  तेरे आँचल  पे आज 

Sunday, March 4, 2012

कभी आबाद नगर सी तुम


कभी आबाद नगर सी तुम कभी वीरान खंडहर सी
कभी हो आग सूरज की कभी हो शीतल चन्दन सी
चाहे जो भी देखलो तुझमे तुम हो बिलकुल दर्पण सी
भेंट हो तुम मेरे जीवन में जैसे मुझ को अर्पण सी
कभी हो लगती घुटन उमस की कभी हवा दीवानी सी
कभी तो ठहरी झील हो तुम कभी हो बहते पानी सी
कभी तो भोले बच्चे सी तुम कभी बड़ी सयानी सी
सच हो तुम मेरे जीवन का या हो एक कहानी सी
कभी समाहित भीड़ है तुझमे कभी खडी अकेली सी
कभी झोपड़ी बस्ती की तुम कभी दूर पड़ी हवेली सी
कभी तो बिलकुल अनजानी हो कभी हो मेरी सहेली सी
मै तुझको ना समझ सका तुम हो निरी पहेली सी